कमलनाथ का आरोप ‘बीजेपी ने मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित बनाया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार, घोटालो, उत्पीड़न और अत्याचार के अंधेरे में ढकेल दिया है। उन्होने कहा कि आज हर वर्ग और व्यक्ति परेशान है। बेरोजगाही के कारण लाखों युवाओं का भविष्य अधर में है और जनता महंगाई से त्रस्त है। खासकर लड़कियों और महिलाओं के प्रति अत्याचार में मध्य प्रदेश देश में अव्वल है। उन्होने प्रदेश की जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि अब उसने इस तस्वीर को बदलने का इरादा कर लिया है।

कमलनाथ ने दोहराए वचन

लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने दावे कर रही है। एक तरफ जहां बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया है वहीं कांग्रेस का कहना है कि जनता का आक्रोश इस बार बीजेपी के खिलाफ निर्णय लेकर आएगा। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि “शिवराज जी ने अपने 18 साल के कार्यकाल में मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित प्रदेश बना दिया है। प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी से है तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से है। मध्य प्रदेश की जनता ने अब इस सूरत को बदलने का संकल्प लिया है।

एक महीने बाद बनने वाली कांग्रेस की सरकार पहले से घोषित योजनाओं के अलावा बेटी के जन्म से लेकर उसके विवाह तक 2 लाख 51000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख 1 हजार रुपए की सहायता देगी। महिलाओं को महानगर की बसों में मुफ्त यात्रा के पास देगी।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

error: Content is protected !!