प्रदीप साहू, खातेगांव। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दूसरी सूची में खातेगांव विधानसभा से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री दीपक जोशी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दीपक जोशी की घोषणा होने के बाद खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के कुछ स्थानीय नेताओं में रोष देखा गया। लंबे समय से टिकट की चाह में पार्टी का कार्य कर रहे कांग्रेसियों ने दीपक जोशी के नाम का विरोध करते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। पूर्व मंडी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण बंडावाला जो कि खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय उम्मीदवार के नाते प्रबल दावेदार थे। पार्टी ने उनकी दावेदारी को नकारते हुए दीपक जोशी का टिकट फाइनल कर दिया। जिससे आज लक्ष्मी नारायण बंडावाला के निवास पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक एवं ग्रामीणजन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और उन्होंने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा के संबंध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों के इस्तीफे मेरे पास आए हैं। मेरे द्वारा इनको जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पास पहुंचाया जाएगा।
कांग्रेस से खातेगांव विस क्षेत्र से इस्तीफा देने वालों की सूची
पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कचरू पटेल खल, विनोद चावड़ा देवास जिला कांग्रेस महामंत्री, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय गुर्जर, देवास जिला कांग्रेस महामंत्री पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह राजावत, खातेगांव ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष चिमना बाता, पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खातेगांव एवं जनपद सदस्य मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस सचिव पूर्व सरपंच रामचंद्र पटेल, मंडलम अध्यक्ष धर्म सिंह पटेल, दीपगांव आईटी सेल ब्लॉक अध्यक्ष अंकित पटेल, पहाड़िया देह पोलिंग बिएलए शिवराज सिंह शेखावत, खल पोलिंग बिल एएलए राजू जाट, बापचा पोलिंग बिएलए मूरत सिंह पवार, अनिल पटेल बीएलए मवासा सहित अन्य ने इस्तीफा दिया।
खातेगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
भगवान पटेल कार्यवाहक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खातेगांव, श्रीनिवास सरपंच कार्यवाहक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खातेगांव। सादिक खान रोमियो समन्वयक आईटी सेल खातेगांव, जगदीश सरपंच बिजलगांव सेक्टर अध्यक्ष, मोहन मंदसौरे बिएलए सवासडा पोलिंग, भरत पटेल सेक्टर अध्यक्ष दूलवा, जगदीश मीणा बीएलए पोलिंग खल, शिवम पटेल सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष हरणगांव, हरिओम पटेल सेक्टर अध्यक्ष विक्रमपुर, रवि शंकर जीबीएलए चीचली पोलिंग, अनार सिंह पवार बीएलए अकावलया, राहुल पटेल बीएलए करोद माफी, लालचंद जायसवाल नगर अध्यक्ष अजनास इन लोगों ने कांग्रेस से इस्तीफा दिए हैं।

