शारदीय नवरात्रा में मातारानी के नौ रूपों की आराधना के बीच मुख्यालय पर गरबा और डॉडिया की धूम है। नगर पालिका उद्यान में जहां गरबे का मुख्य आयोजन जारी है, वहीं शहर में अन्य जगह राजपूत छात्रावास एवं कच्छ कड़वा पाटीदार भवन के अलावा विभिन्न स्थानों पर मॉ दुर्गा के भव्य पांडालों में गरबा कार्यक्रम ने समां बांध रखा है। हर रोज बड़ी संख्या में शहरवासी देवी दर्शन के साथ साथ गरबा देखने पहुंच रहे हैं। गरबा संयोजक अधिवक्ता सुनील तिवारी ने बताया कि नपा उद्यान में सृष्टि डांडिया एवं गरबा महोत्सव के सदस्य हर रोज उत्कृष्ट गरबा प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना हासिल कर रहे हैं। उन्होंनें बताया कि बीतें 15 अक्टूबर से शुरू हुआ गरबा आगामी 24 अक्टूबर तक चलेगा। बता दें कि सृष्टि डांडिया एवं गरबा गु्रप की प्रस्तुति को देखने के लिये शहरवासियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं। इनमें महिला तथा युवतियों की संख्या ज्यादा रहती है।
मैया का निशदिन सुंदर श्रृंगार …..

नवरात्रि में मातारानी की भक्ति का सिलसिला देखते बन रहा है। हर रोज मैया का आलौकिक श्रृंगार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर की प्रताप कालोनी में मॉ वैष्णों देवी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विराजमान देवी की सुंदर प्रतिमा।

शहर के वार्ड क्रमांक एक स्थित बादर परिसर में भक्तों ने मॉ जगदम्बा की प्रतिमा स्थापित कर निशदिन आराधना की जारी है। यहां सुबह-शाम मैया आरती की भव्य आरती की जाती है। जिसमें लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

शहर के गढ़ीपुरा में मुम्बा देवी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी मैया की आकर्षक प्रतिमा विराजित की है। पांडाल में महिलाओं का भजन मंडल शाम के समय देवी भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना देती हैं।

