Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता को लिखा पत्र, विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए मांगा समर्थन

3 min read
PM Cares for Children Scheme: PM मोदी की बेसहारा बच्चों को सौगात, हर महीने मिलेगा 4000 ₹ स्टाइपेंड; 23 साल की उम्र में मिलेंगे 10 लाख
Text Size:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होने बीजेपी शासनकाल में हुए विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए जनता से समर्थन मांगा है। प्रधानमंत्री ने लिखा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में  आप मुझ तक अपना समर्थन पहुंचाएंगे एवं इस बार डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। ये पत्र बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सीएम शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा ने कई नेताओं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जारी किया।

पीएम मोदी का पत्र

पीए मोदी ने अपने पत्र में लिखा है “मेरे प्यारे मध्य प्रदेश वासियों,नर्मदा की इस पावन धरा को मेरा प्रणाम। मैं जब भी मध्य प्रदेश आता हूं, मेरे प्रति इतना प्रेम और मुझे अपार ऊर्जा मिलती है। आज मध्य प्रदेश वीरगति से आगे बढ़ रहा है वह हमारे लिए अत्यंत हर्ष की बात है। पिछले 20 वर्षों में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य के अपने अतीत से निकल कर सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी बना है। कौन भूल सकता है 2003 से पहले के मध्य प्रदेश को, जहाँ सुविधाओं का अभाव था। पिछले 20 वर्ष से जो भरोसा आपने हम पर दिखाया है उसके मध्यप्रदेश देश की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। इन 20 वर्षों में मुख्यमंत्री चौहान एवं भारी परिणाम आज मध्यप्रदेश में हुए लाख किमी से अधिक सड़कों के निर्माण, 16 प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास दर लाख से अधिक घरों में नल से जल, 28 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादनको मुझे की हो रही है।

20 वर्ष सध्यप्रदेश के विकास के लिये आपके हम पर विश्वास के भी रहे हैं। मध्य प्रदेश का विकास मॉडल पूरे देश के लिए गरीब कल्याण, महिला उत्थान एवं समग्र पीलाइन का मॉडल बन गया है। भाजपा सरकार ने अपने गरी केकी सिद्धि के लिए मध्य प्रदेश के हर के लिए योजनाएं है, जिनके चलते बाजमध्य प्रदेश में 1.36 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए है। महिला के प्रति समर्पण बहनों और लाटली लक्ष्यों की उति के लिए काम किया है। मध्यप्रदेश के किसानों एवं युवाओं का वर्तमान विभित कल्याणकारी योजनाओं के चलते हुआ है और उनके सामने एकविरा देख रहा है। से पहले केंद्र की कांग्रेस सरकार के मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार करण एवं प्रदेश के विकास में अनेक कठिनाइयां आती थी। पूरा देश साक्षी है कि बाद केंद्रकार बनने के बाद मध्य प्रदेश के भीतर एक नयी क्षमता का विस्तार हुआ और हमने मिलकर जहाँ मध्य प्रदेश को एक उज्जवल भविष्य दिया है वही अपने गौरवशाली इतिहास को भी सहेजा है। यह आपके और डबल इंजन सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि मध्य प्रदेश: भारत के टॉप 3 अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में शामिल होने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।

मेरा सदा से मध्य प्रदेश के साथ एक विशेष जुड़ाव रहा है जिसके चलते आपने लोकसभा चुनाव में मुझे असीम स्नेह देते हुए भाजपा को अभूतपूर्व विजय दिलाई थी, मुझे पूरा विश्वास है कि उसी तरह आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी आप मुझ तक अपना सौधा समर्थन पहुंचाएंगे एवं भाजपा पर अपने अटूट विश्वास के चलते फिर इस बार डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। आपके सुखद भविष्य की कामना के साथ..आपका अपना नरेंद्र मोदी।” इस तरह प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनाव के लिए जनता से समर्थन मांगा है और एक बार फिर बीजेपी को विजयी बनाने का आह्वान किया है।

181 Views
What do you think?

Leave a Reply