गणेश पांडे,भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छिंदवाड़ा विधानसभा के चुनावी मैदान में उतारा है। वर्तमान में भी वह इसी विधानसभा को प्रतिनिधित्व करते हैं। कांग्रेस की पहली सूची में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को टिकट नहीं दिया है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह, उनके भाई लक्ष्मण सिंह और उनके भांजे प्रियव्रत सिंह को टिकट दिया गया है। पहली सूची में 19 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अल्पसंख्यक वर्ग से 6, पिछड़ा वर्ग से 39, अनुसूचित जाति से 22 और अनुसूचित जनजाति से 30 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। 144 उम्मीदवारों की सूची में लगातार चुनाव हार रहे सुरेंद्र चौधरी, मुकेश नायक, यादवेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि कटंगी विधायक टामलाल सहारे का टिकट काटकर बीजेपी से आए पूर्व सांसद बोधसिंह भगत को टिकट देकर बालाघाट जिले की बीजेपी की राजनीतिक विसात में सेंध लगाने की कोशिश की है। टिकट बंटवारे के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह की नाराजगी की खबरें सुर्खियों में थी, पर उम्मीदवारों की सूची में नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ उनके भांजे राहुल भदोरिया को मेहगांव से और खरगापुर से उनके समधन चंदा गौर को टिकट दिया है। हालांकि डॉ. सिंह की नाराजगी अटेर विधानसभा क्षेत्र से हेमंत कटारे की उम्मीदवारी को लेकर थी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 66 सीटों में घूम कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया और जिताऊ उम्मीदवारों की सूची सौंपी थी, उनमें से ज्यादातर नाम पर कमलनाथ की सहमति नहीं थी, इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया गया। पूर्व मंत्री एवं विधायक कांतिलाल भूरिया का टिकट काटकर उनके बेटे विक्रांत भूरिया को टिकट दिया गया। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में विक्रांत भूरिया चुनाव हार का स्वाद चख चुके हैं।
पहली सूची में कमलनाथ समर्थकों की संख्या भारी
कांग्रेस की पहली सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समर्थकों की संख्या अधिक है। पूर्व मुख्यमंत्री नाथ की सिफारिश पर ही दतिया विधानसभा क्षेत्र से अवधेश नायक को टिकट दिया गया। नायक कभी प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खास सिपाही सालार हुआ करते थे। कांग्रेस हाई कमान ने 15000 से अधिक मतों से हारे नेताओं को टिकट नहीं देने का निर्णय लिया था, किंतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सिफारिश पर ही मुकेश नायक को पवई विधानसभा क्षेत्र से और सुरेंद्र चौधरी को नरियावली विधानसभा का उम्मीदवार बनाया गया। बमोरी से ऋषि अग्रवाल, पिछोर से शैलेंद्र सिंह, अशोकनगर से हरी बाबू राय, जतारा से श्रीमती किरण अहिरवार, चंदला विधानसभा क्षेत्र से हरिप्रसाद अनुरागी, नागौद सतना से डॉ. रश्मि सिंह पटेल, सिंगरौली से रेनू शाह, सिहोरा से एकता ठाकुर, परसवाड़ा से मधु भगत सहित करीब 75 से अधिक टिकटार्थी ऐसे हैं, जो कमलनाथ के सिफारिश पर उम्मीदवार बनाए गए हैं। पहली सूची में शामिल किए गए उम्मीदवारों के नाम को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि सर्वे के आधार पर टिकट बांटे गए हैं। नेताओं की सिफारिश की भी झलक दिखाई देती है।
पीसी शर्मा का ब्लड प्रेशर बढ़ा
144 उम्मीदवारों की सूची में पीसी शर्मा का नाम शामिल नहीं होने से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। पीसी शर्मा दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। कमलनाथ के सर्वे के अनुसार उनकी स्थिति कमजोर है। पूर्व मुख्यमंत्री नाथ दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से संजीव सक्सेना को टिकट देने की वकालत कर रहे हैं, जबकि यह संजीव सक्सेना वही है, जिनका नाम बहुचर्चित व्यापम घोटाले से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस की पहली सूची में नरेला विधानसभा क्षेत्र से मनोज शुक्ला को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जबकि शुक्ला को उम्मीदवारी का उनके ही राजनीतिक गुरु सुरेश पचौरी ने पुरजोर विरोध किया था। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ वकील के परिवार में कलह होने की वजह उम्मीदवारी अभी तय नहीं की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से अपने झंडाबरदार साहू को टिकट देने की वकालत कर रहे हैं।
– ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार
– ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक
– भितरवार से लखन सिंह यादव
– डबरा- एससी सीट से सुरेश राजे
– सेंवढ़ा से घनश्याम सिंह
– भांडेर एससी सीट से फूलसिंह बरैया
– दतिया से अवधेश नायक
– करेरा एससी सीट से परागीलाल जाटव
– पोहरी से कैलाश कुशवाह
– शिवपुरी से केपी सिंह
– पिछोर से शैलेंद्र सिंह
– कोलारस से बैजनाथ यादव
– बमोरी से ऋषी अग्रवाल
– चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह
– राघोगढ़ से जयवर्धन सिंह
– अशोकनगर से हरीबाबू राय
– चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान
– मुंगावली से राव यदवेंद्र यादव
– सुरखी से नीरज शर्मा
– देवरी से हर्ष यादव
– नरयावली एससी सीट से सुरेंद्र चौधरी
– बंडा से तरवार सिंह लोधी
– टीकमगढ़ से यदवेंद्र सिंह
– जतारा से किरण अहिरवर
– पृथ्वीपुर से नरेंद्र सिंह राठौर
– खरगापुर से चंदा सिंह गौर
– महाराजपुर से नीरज दीक्षित
– चांदला से हरप्रसाद अनुरागी
– राजनगर से विक्रम सिंह नाती राजा
– छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी
– बिजावर से चरण सिंह यादव
– मलहरा से साध्व राम सिया भारती
– पथरिया से राव बृजेंद्र सिंह
– जबेरा से प्रताप सिंह लोधी
– हटा से प्रदीप खटीक
– पवई से मुकेश नायक
गुन्नौर से जीवन लाल सिद्धार्थ
– चित्रकूट से नीलांशु चतुर्वेदी
– रायगांव से कल्पना वर्मा
– सतना से सिद्धार्थ कुशवाह
– नागौद से डॉ. रश्मि सिंह पटेल
– अमरपाटन से राजेंद्र कुमार सिंह
– त्योंथर से रमाशंकर सिंह पटेल
– मऊगंज से सुखेंद्र सिंह बन्ना
– मनगवां से बबीता साकेत
– गुढ़ से कपिलध्वज सिंह
– चुरहट से अजय सिंह राहुल
– सिहावल से कमलेश्वर पटेल
– चितरंगी से मनिक सिंह
– सिंगरौली से रेनू शाह
– जैतपुर से उमा धुर्वे
– अनूपपुर से रमेश सिंह
– पुष्पराजगढ़ से फुंदेलाल मार्को
– बड़वारा से निलेश अवस्थी
– बरगी से संजय यादव
– जबलपुर पूर्व से लखन घनघोरिया
– जबलपुर उत्तर से विनय सक्सेना
– जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोत
– सिहोरा से एकता ठाकुर
– शाहपुरा से भूपेंद्र मरावी
– डिंडौर से ओंकार सिंह मरकाम
– बिछिया से नारायण सिंह पट्टा
– बैहर से संजय उईके
– लांजी से हिना कांवरे
– परसवाड़ा से मधु भगत
– बालाघाट से अनुभा मुंजारे
– कटंगी से बोध सिंह भगत
– बरघाट से अर्जुन सिंह काकोड़िया
– सिवनी से आनंद पंजवानी
– केवलारी से रजनीश सिंह
– लखनादौन से योगेंद्र सिंह बाबा
– गोटेगांव से शेखर चौधरी
– नरसिंहपुर से लखन सिंह पटेल
– तेंदुखेड़ा से संजय शर्मा
– छिंदवाड़ा से कमलनाथ
– मुल्ताई से सुखदेव पांसे
– बैतूल से निलय डागा
– घोड़ाडोंगरी से राहुल उईके
– भैंसदेही से धर्मु सिंह सिरसाम
– टिमरनी से अभिजीत शाह
– हरदा से रामकिशोर दोगने
– उदयपुरा देवेंद्र पटेल गडरवास
– सिलवानी से देवेंद्र पटेल
– विदिशा से शशांक भार्गव
– बासौदा निशंक जैन
– शमशाबाद सिंधु विक्रम सिंह
– बैरसिया से जयश्री हरिकिरण
– नरेला से मनोज शुक्ला
– भोपाल से मध्य आरिफ मसूद
– बुधनी से विक्रम मस्ताल
-आष्टा से कमल चौहान
– सीहोर से शशांक सक्सेना
– राजगढ़ से बापू सिंह तंवर
– खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह
– सुसनैर से भेरू सिंह बापू
– आगर से विपिन वानखेड़े
– शाजापुर से हुकुम सिंह कराड़ा
– कालापीपल से कुणाल चौधरी
– सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा
– हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल
– मांधाता उत्तम पाल सिंह
– पंधाना से रूपाली बारे
– भीकनगांव से झूमा सोलंकी
– बड़वाह से नरेंद्र पटेल
– महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधौ
– कसरावद से सचिन यादव
– खरगोन से रवि जोशी
– भगवानपुरा से केदार डावर
– राजपुर से बाला बच्चन
– बड़वानी से राजन मंडलोई
– अलीराजपुर मुकेश पटेल
– जोबट से सेना पटेल
– झाबुआ से विक्रांत भूरिया
– थांदला से वीर सिंह भूरिया
– पेटलवाद वाल सिंह मेड़ा
– सरदारपुर से प्रताप ग्रेवाल
– गंधवानी से उमंग सिंघार
– कुक्षी से सुरेंद्र सिंह बघेल हनी
– धरमपुरी से पांचीलाल मेड़ा
– देपालपुर विशाल पटेल
– इंदौर 1 संजय शुक्ला
– इंदौर 2 चिंतामणी चौकसे चिंटू
– इंदौर 4 राजा मंधवानी
– राऊ जीतू पटवारी
– सांवेर से रीना बौरासी
– नागदा खाचरोद दिलीप सिंह गुर्जर
– महिदपुर से दिनेश जैन बोस
– तराना से महेश परमार
– घट्टिया से रामलाल मालवीय
– उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी
– सैलाना से हर्ष विजय गहलोत
– आलोट से मनोज चावला
– मंदसौर से विपिन जैन
– सुवासरा से राकेश पाटीदार
– मनासा से नरेंद्र नाहटा
Views Today: 2
Total Views: 218

