पुराने चेहरों पर कांग्रेस ने लगाया फिर दाव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जैसा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस अपने उम्मींदवारों की सूची जारी करेगी, उस बात पर खरा उतरते हुए कांग्रेस ने आज १४४ सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। हरदा जिले की बात करें तो कांग्रेस ने २०१८ के विधानसभा चुनाव में कम मतों से हार का मुंह देखने वाले दोनों ही प्रत्याशियों पर पुन: विश्वास दिखाते हुए टिकिट दिया है। हरदा विधानसभा क्षेत्र सामान्य 135 से कांग्रेस ने पूर्व विधायक डॉ.आर के दोगने पर तीसरी बार विश्वास जताया है। वहीं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से पिछले चुनाव में पहली बार अपना भाग्य आजमाते हुए अपने चाचा व भाजपा विधायक संजय शाह से मात्र 2213 से पराजित होने वाले युवा नेता अभिजीत शाह को दोबारा से मैदान में उतारा। हरदा विधानसभा की बात करें तो वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कृषि मंत्री कमल पटेल से 6600 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं दोगने ने वर्ष २०१३ के चुनाव में ४६०० वोटों से जीत हासिल की थी। इस बार भी भाजपा ने कमल पटेल को ही टिकिट दिया है। इसलिए तीसरी बार दोनों के मध्य ही कांटे का मुकाबला होना तय दिखाई दे रहा है। वहीं टिमरनी विधानसभा की बात की जाए तो 32 वर्षीय कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत शाह को कांग्रेस ने टिकिट प्रदान किया है। जो २०१८ के विधानसभा चुनाव में अपने चाचा संजय शाह के सामने एक मजबूत दावेेदार के रूप में चुनाव लड़े थे और मात्र २२१३ मतों से पराजित हुए थे। हालांकि अभी टिमरनी में भाजपा आलाकमान ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। क्योंकि सर्वे के आधार पर चाचा भतीजे के सामने कुछ कमजोर नजर आ रहे हैं। लेकिन टिमरनी में ऐसा कोई आदिवासी चेहरा भी भाजपा में दिखाई नहीं दे रहा है, जो संजय शाह का स्थान लेकर चुनाव जीतने का दम दिखा सके।

113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!