फिर कमल पटेल और आरके दोगने होंगे चुनावी सफर में आमने-सामने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

क्या टिमरनी में फिर चाचा भतीजे के बिच ही होगा मुकाबला

 

अनोखा तीर, हरदा। आज कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी होने के साथी यह स्पष्ट हो गया है कि हरदा विधानसभा क्षेत्र में फिर उन्हीं पुराने चेहरों के बीच चुनावी मुकाबला होगा। हरदा विधानसभा से भाजपा पहले ही अपनी सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। वही आज जारी हुई सूची में कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने को उम्मीदवार बनाया है। जिले की टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा अपने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभिजीत शाह पर ही एक बार और दाव लगाया है। उल्लेखनीय की टिमरनी से भाजपा द्वारा अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। यहां वर्तमान में भाजपा के संजय शाह विधायक हैं।‌ लेकिन भाजपा द्वारा फिलहाल उन्हें उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है अगर भाजपा इस बार भी उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो फिर चाचा भतीजा के बीच मुकाबला होगा। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत शाह और भाजपा के विधायक संजय शाह सगे चाचा भतीजा हैं।
हरदा विधानसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों से तीन-तीन प्रमुख दावेदार अपनी दावेदारी कर रहे थे। ‌ भाजपा से जहां भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन तथा वर्तमान कृषि मंत्री कमल पटेल को प्रमुख दावेदार माना जा रहा था तो वही कांग्रेस से पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पवार एवं युवा नेत्री अवनी बंसल को दावेदार के रूप में देखा जा रहा था। ‌ परंतु दोनों ही दलों ने किसी नए चेहरे की जगह अपने पुराने चेहरों पर ही इस बार भी दाव लगाया है। ऐसी स्थिति में दोनों ही दलों को भीतर घात का खतरा बना रहेगा। लेकिन इतना तय है कि इस बार का चुनावी मुकाबला काफी रोचक होगा।

412 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!