Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
राष्ट्रीय

शिक्षकों-कर्मचारियों के सैलरी भुगतान पर राज्य सरकार का बड़ा फैसला

2 min read
Text Size:

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी तैयारी की गई है। इसके तहत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारियों को समय पर वेतन और एरियर का भुगतान किया जा सकेगा। इसके लिए सारी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है।

वेतन और एरियर भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन 

प्रदेश में कुल 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। जिनमें कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन और एरियर भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान होने पर शिक्षकों को समय पर वेतन और एरियर का लाभ दिया जा सकेगा। इतना ही नहीं हर महीने स्कूलों के वेतन बिल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तक पहुंचाने की भागा दौड़ी भी समाप्त होगी।

इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारियों के वेतन बिल प्रधानाध्यापक और प्रबंधन के हस्ताक्षर के साथ महीने की 24 तारीख तक संपदा पोर्टल के जरिए भेजे जाएंगे। डीआईओएस स्तर पर 30 तारीख तक बिल लॉक किया जाएगा। जिसके साथ ही 1 से 10 तारीख के बीच शिक्षकों कर्मचारियों के खाते में वेतन का भुगतान किया जाएगा।उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा भुगतान में बदलाव संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को इसके क्रियान्वयन के लिए आदेश भेजा गया है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में वेतन वृद्धि, पदोन्नति वेतनमान, चरण वेतनमान, समय वेतनमान सहित निलंबन अवधि के वेतन एरियर शैक्षणिक प्रमाण पत्र के सत्यापन में देरी के बाद होने वाले एरियर और चिकित्सा अवकाश सहित अन्य अवकाश ग्रेड वेतन के एरियर का भुगतान 15 दिनों में किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव प्राप्त होने के 15 दिन के अंदर ऑनलाइन भुगतान की कार्रवाई पूरी होगी। भुगतान संबंधित कार्य पूरा नहीं करने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक और डीआईओएस की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही उन पर एक्शन भी लिया जा सकता है।

 

201 Views
What do you think?

Leave a Reply