आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के प्रमुख मार्गो का दूश्य है, जहां आवारा मवेशियों के कारण आवागमन खासा बाधित होता है। खासकर शहर की नई सब्जी मंडी, इन्दौर रोड, ग ुर्जर बोर्डिंग इलाका तथा खंडवा बायपास पर ये नजारा आम है। जिसके चलते लोगों को परेशानी होना लाजमी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की व्यस्ततम सड़कों पर मवेशियों के झुंड वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा देते हैं। कई दफा तो लोग दुर्घटना का शिकार भी हो चुके। बावजूद इस समस्या का अब तक स्थायी समाधान नही हुआ है। इस संबंध में नागरिकों का कहना है कि समय-समय पर इनकी धरपकड़ नितांत आवश्यक है। साथ ही ऐसे पशुपालकों को सख्त हिदायत भी की दरकार है। जो दूध पर से छूटते ही अपने जानवरों को लावारिश छोड़ देते हैं। परंतु उनकी यही लापरवाही शहर की व्यवस्थाओं को बेपटरी करने में पीछे नही रहती। इसलिये जरूरी है कि मामले में कारगर कदम उठाये जाएं। ताकि शहरवासियों को अचानक लगने वाले झटकों से निजात मिल सके। ऐसा इसलिये क्योंकि सड़कों पर व्याप्त अव्यवस्था को लेकर लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।
Views Today: 2
Total Views: 116

