सी.एम.राइस स्कूल का किया निरीक्षण, गंदगी देख भड़के एसडीएम सोनी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार, बड़वाह– आगामी विधानसभा चुनाव होने और आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव प्रकिया से जुड़े अधिकारी कर्मचारी अपने अपने कार्यों की जिम्मेदारियों को लेकर सक्रिय हो चुके है। जिसके चलते बड़वाह रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी एवं तहसीलदार शिवराम कनासे द्वारा सी.एम.राइस स्कूल बड़वाह का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहा चारों तरफ पसरी गंदगी एवं भवन के घटिया रख रखाव को देखकर एसडीएम सोनी ने नाराजगी व्यक्त की। स्कूल में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर तहसीलदार कनासे को जांच करने हेतु निर्देशित किया ।जबकि स्कूल प्रभारी प्राचार्य की कार्यशैली पर नाराजगी की। उल्लेखनीय है की आचार संहिता के लागू होने से अब प्रति मंगलवार लगने वाला जन सुनवाई शिविर स्थगित किया गया है। उक्त शिवर आचार संहिता की अवधि तक नही लगाया जाएगा। इसी प्रकार रिटर्निंग अधिकारी सोनी और तहसीलदार कनासे द्वारा नगर बड़वाह के अंतर्गत आने वाले दिव्यांग, आदर्श एवं महिला मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जहा मतदान के पूर्व नपा सीएमओ को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। निरिक्षण के दौरान निर्वाचन पर्यवेक्षक महेश जोशी, महेश उपाध्याय, बीएलओ जायसवाल, हेमराज चौहान, जगन सिटोले उपस्थित रहे।

135 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!