शासकीय नवीन सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास अधीक्षका ने छात्रा के साथ की मारपीट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह – नगर के बस स्टेशन स्थित शासकीय नवीन सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास अधीक्षका संगीता कुंडले की अप्रिय कार्यशैली को लेकर करीब 35 लड़कियों ने थाने पर रविवार शाम 8 बजे शिकायती आवेदन दिया।

बालिकाओं ने अपनी शिकायत में बताया की हम सभी छात्राओ को कोचिंग जाने के लिए मैडम द्वारा मना किया जाता है। जबकि हमारे पालको को इस कोचिंग की पढ़ाई से कोई ऐतराज नही है। जब हम रविवार शाम 6 बजे करीब 35 लड़किया कोचिंग जाने की अनुमति मांगने मैडम के पास गए। तो संगीता कुंडले मेडम ने हम सबको स्पष्ठ रूप से मना करते हुए डराने लगी मगर जब छात्राओं ने कहा कि आप हमारे अभिभावकों से इस कोचिंग जाने की बात कर लो। उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है। तो संगीता कुंडले ने बदला नाम प्रियांसी के पहले बाल पकड़े और उसे दीवार पर भचड़ दिया। इतने पर भी जब उनका मन नहीं भरा तो मैडम बालिका को घिसते हुए अपने रूम ले गई। छात्राओं का कहना है कि इसके पहले भी दो अन्य लड़कियों के साथ 2 दिन पहले मेडम ने किसी बात को लेकर इतनी पिटाई की थी,की दोनो छात्राओ ने अपने होश खो दिया। उल्लेखनीय है की मैडम की इस कार्यशैली से परेशान होकर करीब 35 लड़कियों थाने आकर एसडीओपी अर्चना रावत और थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर को शिकायती आवेदन देकर मैडम के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।

एसडीओपी ने छात्राओ को समझाया और हिम्मत दिलाकर किया रवाना ——

जब अपनी सहेली के साथ हुई मारपीट को लेकर छात्रावास की अन्य बालिका थाने पर आवेदन देकर थाने परिसर में बैठ गई। जिन्हे एसडीओपी रावत ने पहले ठोस कार्यवाही के लिए बालिकाओं को आश्वत किया। जिसके बाद उन्होंने बिना किसी डर के छात्रावास जाकर पढ़ाई करने की बात कही। इस मामले में एसडीओपी रावत ने कहा की हमारे द्वारा मैडम से दूरभाष पर संपर्क करना चाहा। तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। हालाकी इस मामले में पूछताछ के बाद कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में कार्यवाही की आश लेकर परिजन भी थाने पहुंचे। जिन्होंने बालिका को दो दिन के अवकाश के लिए आवदेन भी छात्रावास भेजा।

Views Today: 2

Total Views: 162

Leave a Reply

error: Content is protected !!