Skip to content
Thursday, 26 November 2026
मध्य प्रदेश सीहोर

दो रुपए का आर्शीवाद और तीन दशक की जीत का सफर

2 min read

 

अनोखा तीर, बुधनी। बुधनी की धरती से पहली बार जीत हासिल कर मध्यप्रदेश पर 33 साल से सत्तासीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जमुना बाई के दो रुपए को आज भी नहीं भूले हैं। बुधनी ने उन्हें हर बार उपहार के रूप में जीत ही दी है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री जमुना बाई के दो रुपए को देते हैं। आज सीहोर में जहाजपुर पहुंचने पर अचानक वही महिला सीएम के सामने आई तो वह भावुक होने से खुद को रोक नहीं पाए। जमुना बाई को गले लगाते समय सीएम सहित मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गईं। दरअसल जमुना बाई ने 33 साल पहले आर्शीवाद स्वरूप सीएम को दो रुपए दिए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जहाजपुर पहुंचने पर जनसमूह के बीच दिखी एक बुजुर्ग महिला ने उन्हें भावनाओं के भंवर में कैद कर लिया। इस महिला का नाम जमुना बाई था, जो सीएम से मिलने पहुंची थी। भारी भीड़ को छांटते हुए सीएम बुजुर्ग महिला के पास पहुंचे और चरण स्पर्श कर उसे गले लगा लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब वह बुधनी से पहली बार विधायक का चुनाव लड़ रहे थे तो जमुना बाई ने उन्हें आशीर्वाद दिया था और चुनाव लड़ने के लिए दो रुपए भी दिए थे। एक बार फिर बुजुर्ग महिला जमुना बाई के पैर छूकर सीएम ने आशीर्वाद लिया, इस बार जमुना बाई भी भावुक हो गई। शिवराज सिंह चौहान ने अपनी यादों को ताजा करते हुए बताया कि जब वह 1990 में बुधनी से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे, तब जमुना बाई ने उन्हें 2 रुपये की राशि देकर कहा था कि तुम चुनाव लड़ो और खूब आगे बढ़ो। सीएम ने एक बार फिर जमुना बाई को गले लगाकर उनसे आर्शीवाद लिया, इस बाद वहां मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बुधनी की जनता को कभी नहीं भूल सकते, बुधनी वालों के लिए मुख्यमंत्री नहीं, भैया और मामा हैं।

148 Views
148 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply