अब पासपोर्ट बनवाने नहीं जाना पड़ेगा इंदौर-भोपाल, खंडवा में बनेगा पासपोर्ट कार्यालय

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा। विदेश में जाने के लिए हर व्यक्ति को पासपोर्ट बनवाना पड़ता है पासपोर्ट बनवाने के लिए अभी तक खंडवा जिले के लोग भोपाल और इंदौर जाकर पासपोर्ट बनवाते थे इस दोनों में यह सुविधा खंडवा जिले को प्राप्त होने जा रही है समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रधान डाकघर विभागीय भवन में पासपोर्ट सेवा प्रारंभ करने के लिये प्रधान डाकघर भवन के विस्तार का भूमि पूजन सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक देवेंद्र वर्मा महापौर अमृता यादव जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तंनवे द्वारा किया गया, सुनील जैन ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय का भवन 1200 वर्ग फीट क्षेत्रफल में नव निर्मित किया जावेगा जिसमे जल्दी ही पासपोर्ट सेवा केंद्र प्रारम्भ कर खंडवा शहर, खंडवा जिले एवम आसपास के क्षेत्र की जनता को खंडवा प्रधान डाकघर के माध्यम से पासपोर्ट बनवाने की सेवा मिलने लगेगी । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री पाटिल ने कहा कि बरसों से खंडवा जिले के नागरिक पासपोर्ट कार्यालय की मांग कर रहे थे भूमि ना मिलने के कारण इसमें विलंब हुआ केंद्रीय संचार मंत्री श्री वैष्णव ने हमारी बात को गंभीरता से लिया और इसकी स्वीकृति प्रदान की अब जिले वासियों को पासपोर्ट के लिए भोपाल इंदौर नहीं दौड़नापड़ेगा कुछ दिनों में यह सेंटर चालू हो जाएगा और खंडवा में ही पासपोर्ट बनेंगे जिससे खंडवा के साथ ही खरगोन बुरहानपुर जिले को भी को भी लाभ मिलेगा खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि पासपोर्ट बनवाने के लिए तकनीकी रूप से बड़ी फॉर्मेलिटी पूरी करना पड़ती है साथ ही 2 से 3 बार भोपाल इंदौर जाना पड़ता है पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से इसका लाभ जिले वासियों को प्राप्त होगा कार्यक्रम को महापौर जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी संबोधित किया अधीक्षक डाकघर उमाकांत ने विस्तार से कार्यालय को लेकर अपनी बात प्रस्तुत की, आयोजित भूमि पूजन
कार्यक्रम ज्ञानेश्वर पाटील सांसद, खंडवा के मुख्य आतिथ्य एवम पवन कुमार डालमिया, निदेशक डाक सेवाएँ, भोपाल के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में देवेन्द्र वर्मा विधायक, खंडवा, श्रीमति अमृता अमर यादव महापोर, श्रीमति कंचन मुकेश तनवे जिला पंचायत अध्यक्ष खंडवा, सम्मानीय अतिथि एवम सेवादास पटेलभाजपा जिला अध्यक्ष, राजेश तिवारी, अमर यादव, अरुण सिंह मुन्ना, परमजीत सिंग नारंग प्रवक्ता सुनील जैन उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में डाक विभाग की और से जे. एस. राजपूत प्रवर अधीक्षक डाकघर, खंडवा, उमाकांत शाक्यवार उप अधीक्षक खंडवा, आर के भालसे सहायक अधीक्षक खंडवा उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य जन, पत्रकार बंधू एवम डाकविभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। मंच का संचालन मनोज दुबे कार्यालय सहायक द्वारा एवम आभार सचिन पालीवाल डिप्टी पोस्ट मास्टर खंडवा द्वारा व्यक्त किया गया।

145 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!