मेट्रो का फाइनल ट्रायल रन 2 अक्टूबर को होगा, CM शिवराज यात्रा कर सकते हैं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- सुभाष नगर स्थित मेट्रो डिपो में कनेक्टिविटी और टेस्टिंग प्रोसेस पूरी होने के बाद कोच ट्रैक पर आ गए हैं। डिपो में ही मेट्रो ट्रैक पर चली। इसका सेफ्टी ट्रायल रन शुरू हुआ। सुभाष नगर से आरकेएमपी स्टेशन के बीच मेट्रो का सेफ्टी ट्रायल किया जा रहा है। मेट्रो डीबी मॉल के सामने से गुजरी। आरकेएमपी पहुंची। मेट्रो में टेक्निकल स्टाफ बैठा हुआ है। 2 अक्टूबर को फाइनल ट्रायल रन किया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान फायनल ट्रायन रन को न सिर्फ हरी झंडी दिखाएंगे, बल्कि मेट्रो का सफर भी कर सकते हैं। गुजरात के सांवली से करीब 850 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद कोच भोपाल आ गए थे। उन्हें डिपो में बने इंस्पेक्शन बे लाइन  पर लाया गया था। इसके बाद सीनियर इंजीनियर्स, टेक्निकल एक्सपर्ट्स, सुपरवाइजर सहित 50 से ज्यादा लोगों की टीम ने कोच को कनेक्ट करने और उनकी टेस्टिंग में लगी थी। 8 दिन यह काम करने के बाद सोमवार को मेट्रो ट्रैक पर चलाकर देखी गई। अब मंगलवार से इसे सुभाष नगर से लेकर आरकेएमपी स्टेशन तक चलाकर देखा जाएगा।

सीएम करेंगे मेट्रो में सफर

प्रायोरिटी कॉरिडोर में कुल आठ स्टेशन हैं। इनमें एम्स हॉस्पिटल, अलकापुरी, ऑफिस, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, सरगम टॉकीज, मॉल, केंद्रीय स्कूल और सुभाष नगर स्टेशन शामिल हैं। ट्रायल रन करीब साढ़े तीन किलोमीटर में सुभाष नगर स्टेशन से आरकेएमपी स्टेशन तक किया जाएगा। 2 अक्टूबर को सीएम चौहान सुभाष नगर पर फाइनल ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे आरकेएमपी स्टेशन तक मेट्रो में सफर भी करेंगे।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!