Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

3 min read
Text Size:
वाहन सहित लगभग 40 लाख मश्रुका का बरामद
देवास। अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि इण्डियन आईल पेट्रोल पंप जेतपुरा फंटा देवास फरियादी विजय गेहलोत निवासी देवास डम्फर क्र. RJ09GD4374 टाटा कम्पनी का सिगना माडल की चोरी की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस अमित सौलकी तत्काल मय फोर्स के रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।
उक्त अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बैंक नोट प्रेस में अपराध क्रमांक 658/2023 धारा 379 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास व नगर पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन में 3 विशेष टीमों का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फूटेज, टोल नाको संस्थानों एवं हाईवे पर स्थित टोल नाको, ढाबे एवं हाईवे पर स्थित होटलों पर लगे लगभग 600 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये।
विवेचना के दौरान पाया की राजस्थान के गुलामुद्दीन पठान नि.. कोटा राजस्थान द्वारा अपने साथी अरशद खान निवासी अलवर राजस्थान एवं उसके 2 अन्य साथियों के साथ इन्दौर तथा आसपास के क्षेत्रों से डम्फर चोरी करने का प्लान किया था। आरोपीगण द्वारा दिनांक 28-29.08.2023 की दरमियानी रात को जेतपुरा फंटा देवास से पेट्रोल पंप पर खड़े एक डम्फर क्र. RJ09GD4374 टाटा कम्पनी के डम्फर में लगा जी.पी.एस. काटकर फेंक दिया एवं आरोपियों द्वारा डम्फर की पहचान छुपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट बदलकर RJ14GP2215 की लगाकर डम्फर को इन्दौर पीथमपुर, मंदसोर, चितौडगढ़ होते हुये भीलवाडा की ओर ले गये। प्रकरण की विवेचना के दौरान विशेष टीम द्वारा CCTV फुटेज तथा सायबर सर्वलेंस के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर चोरी गया डम्पर जाम किया। साथ ही आरोपियों से इन्दौर से चोरी किया गया एक अन्य टाटा कंपनी के डंपर को भी आरोपियों के कब्जे से बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर देवास तथा इन्दौर शहरों में की गई डम्फर चोरी की वारदात कारित करना स्वीकार किया है।
आरोपी के द्वारा सड़क किनारे पेट्रोल पम्प एवं ढाबे पर खडे ट्रक एवं डम्फर की रैकी कर चोरी करने की वारदात करते थे।
जप्तशूदा सामग्री
1 डम्फर कीमती लगभग 40 लाख रूपये का मश्रुका जप्त
गिरफ्तार आरोपी के नाम
गुलामुद्दीन पिता एनुद्दीन पठान उम्र 35 साल नि. 2 बी-4 छतरपुरा तालाब विज्ञान नगर कोटा ।
इनका रहा सराहनीय कार्य
थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस अमित सोलकी, उनि गोपाल चौधरी, सउनि कमल सिंह ठाकुर, सउनि हितेन्द्र चन्द्रवंशी प्रआर कुलदीप सिंह, रामप्रताप सिंह चौहान, दिनेश मुकाती, भरत चौधरी एवं सायबर सेल प्रभारी उनि पवन यादव, प्रआर सचिन चौहान, शिवप्रताप सिंह सेंगर, संजय शर्मा एवं आर योगेश कदम का सराहनीय योगदान रहा।
177 Views
What do you think?

Leave a Reply