हरदा- आसाम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिस्वा सरमा आगामी 17 सितम्बर रविवार को हरदा आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आसाम के मुख्यमंत्री श्री सरमा 17 सितम्बर को भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे हरदा आयेंगे। हरदा सर्किट हाउस में श्री सरमा स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे तथा दोपहर 12ः30 बजे आम सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 से 3 बजे तक सर्किट हाउस में रूक कर अपरान्ह 3 बजे हरदा से हेलीकॉप्टर द्वारा गुना के लिये प्र्रस्थान करेंगे।
196 Views





