रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया शिक्षक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बैतूल। शाहपुर में भोपाल के सप्लायर से रिश्वत लेते शाहपुर के एकलव्य मार्डन स्कूल के शिक्षक इंद्रमोहन तिवारी को लोकायुक्त पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफतार किया है। जानकारी के अनुसार शिक्षक इंद्रमोहन तिवारी भोपाल के सप्लायर आलोक कुमार सिंह से बिल भुगतान के एवज में रिश्वत मांग रहा था। इसके साथ स्कूल का चपरासी भी पकड़ा गया है। लोकायुक्त भोपाल पुलिस के डीएसपी संजय शुक्ला के मुताबिक भोपाल के सप्लायर आलोक कुमार सिंह ने 8 सितंबर 2023 को शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें बताया गया था कि उसके द्वारा मां वैष्णो ट्रेडिंग एजेंसी के माध्यम से शासकीय विभागों में उपकरण एवं सामग्री की सप्लाई की जाती है। जिसमें उन्होंने एकलव्य मॉडर्न रेसीडेंशियल स्कूल शाहपुर जिला बैतूल में मेस के संचालन में सामग्री की सप्लाई की थी। सप्लायर ने महाकाल ट्रेडिंग एजेंसी एवं मित्रों की फर्म के माध्यम से सामग्री एवं उपकरण सप्लाई की थी। उक्त फर्मों को हुए भुगतान के एवज में प्राथमिक शिक्षक एकलव्य मॉडर्न रेसीडेंशियल स्कूल शाहपुर का प्राथमिक शिक्षक इंद्रमोहन तिवारी 10 प्रतिशत के मान से 4 लाख रुपए एवं मेस संचालन के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराया। इसके बाद मंगलवार को आरोपी इंद्रमोहन तिवारी और उनके साथी गुल्लू सिंह चपरासी को एकलव्य मॉडर्न रेजिडेंशियल स्कूल के माध्यम से रिश्वत डेढ़ लाख रुपए लेते पकड़ा गया। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक  संजय शुक्ला, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक उमा कुशवाहा आरक्षक अवध,आरक्षक राजेंद्र पवन ने अहम भूमिका निभाई।

111 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!