कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलिम का हरदा आगमन पर स्वागत किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग के हरदा प्रभारी परमजीत सिंह लाली भी मौजूद रहें। मिडिल स्कूल से फरहत सराय तक जुलूस निकाला गया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेख नईम ने फरहत सराय में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। फरहत सराय में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक विभाग सक्रियता से कड़ी मेहनत करके कांग्रेस पार्टी की जीत निश्चित सुनिश्चित करेंगे। जिलाध्यक्ष शेख नईम ने संचालन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व डॉ.आरके दोगने, आमिर पटेल एवं अन्य ने संबोधित किया। इस दौरान सगिर पटेल को जिला प्रवक्ता, टिमरनी विधानसभा अध्यक्ष इलियास शाह, टिमरनी ब्लॉक अध्यक्ष परवेश कुरैशी, नगर अध्यक्ष अब्दुल रईस, खिरकिया ब्लॉक अध्यक्ष इमरान खान, जिला सचिव सैफ अली, नगर अध्यक्ष शेख सोहेल को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता यूसुफ बाबा, हीरा घूरे, हयात खान, यासीन पटेल, शाहिद अली, शदान अली खान, रैयान हुसैन, समीर खान सहित अन्य काँग्रेसजन मौजूद रहें।

138 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!