पात्र गुरुकुल स्कूल में नाबालिक बच्चो के वाहनों को नही मिलेगी इंट्री

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह- विगत कुछ माह से शहर के इंदौर इच्छापुर हाईवे और महेश्वर रोड पर दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता देखा जा रहा है। जहा दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों के साथ आए दिन छोटे बड़े वाहन हादसे हो रहे है। जबकि कई ऐसे बच्चे भी है,जो अपने माता पिता को बिना बताए, दो पहिया वाहन का उपयोग कर रहे है। हालाकी परिवहन विभाग के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चो को वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद आज भी कई ऐसे नाबालिक बच्चे बिना डर के शहर में बिना लाइसेंस के वाहन चलाते देखे जा सकते है।

 

 नाबालिक बच्चो को वाहन लाने पर नही मिलेगी स्कूल में इंट्री —–

शहर के महेश्वर रोड स्थित पात्र गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बिना लाइसेंस वाले बच्चो के दो पहिया वाहन को इंट्री नही मिलेगी। इसके लिए स्कूल संचालक ने सभी क्लास के बच्चो को हिदायत दी है। इस बात को लेकर स्कूल संचालक पवन पारख ने बताया की हमारी स्कूल में कई आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बच्चे पढ़ने आ रहे है। जो स्कूल आने के साथ ही अपने अन्य कार्य करने के कारण अपने दो पहिया वाहन से स्कूल आते है। हालाकी उन बच्चो के पास लाइसेंस उपलब्ध है। मगर उनको देख अन्य बच्चे भी दो पहिया वाहन से स्कूल आने की मंशा जाहिर कर रहे है। जिनके पास लाइसेंस नहीं होने के साथ ही उनकी उम्र 18 से कम है। ऐसे सभी बच्चो की सुरक्षा को लेकर उन्हें स्कूल में दो पहिया वाहन लाने की परमिशन नहीं दी जा रही है। जिसके लिए क्लास में ऐसे सभी बच्चो को मना किया गया है। जिनके पास अभी लाइसेंस उपलब्ध नहीं है। उन्हें स्कूल में वाहन लाने पर इंट्री नही देने की बात भी कही गई है। उल्लेखनीय है की स्कूल संचालक श्री पारख की इस पहल की कई अभिभावकों ने सोशल मिडिया पर सराहना की।

Views Today: 2

Total Views: 134

Leave a Reply

error: Content is protected !!