तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार दोपहर इंदौर बैतूल नेशनल हाइवे पर ग्राम अबगांवकला के पास एक यात्री बस पलट गई। जिसमें सवार करीब बीस यात्रियों को हल्की चोट आई है। जिनमें से दो यात्रियों को उपचार के लिए हंडिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार वर्मा ट्रेवल्स की बस हरदा से खातेगांव की ओर जा रही थी। इस दौरान अबगांव कला के पास निर्माणाधीन हाईवे पर से निकल रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें से रेखा और आशीष नामक दो यात्रियों को चोट लगने के चलते हंडिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बस के कंडक्टर और ड्राइवर मौके से फरार हो गए। वही बस में सवार अन्य यात्री दूसरी बसों से  अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। पुलिस हादसे को लेकर घायल हुए यात्रियों से पूछताछ कर रही है। हादसे में कोई भी यात्री गम्भीर रूप से घायल नही हुआ है।

Views Today: 2

Total Views: 146

Leave a Reply

error: Content is protected !!