मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों ने लगाई महिला चौपाल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों ने आज महिला चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण किया। ग्राम पंचायत बालागांव में टिमरनी एवं खिरकिया के जनसेवा मित्रों ने एक महिला चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याओं को सुना। महिलाओं ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के छ: सौ रूपये ही मिल रहे है, जबकि लाड़ली बहना योजना अंतर्गत चार सौ रूपये अतिरिक्त मिलकर एक हजार होना चाहिए। इसके अलावा पीएम आवास योजना, जॉब कार्ड सहित अन्य समस्याएं सामने आई। जिसमें सीएम फैलो आशुतोष नेमा ने महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने बताया कि जन सेवा मित्रो द्वारा जिले के प्रत्येक गांव में महिला चौपाल लगाकर लाड़ली बहना योजना सहित अन्य योजनाओ के लाभ मिलने से उनके जीवन में किस प्रकार का बदलाव आया, उसे साझा किया एवं उनके विचार सुनकर उन्हें प्रोत्साहित किया किया। साथ ही उनकी समस्याओ को सुनकर उनके निराकरण के भी प्रयास किया जा रहे हैं। इस दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं में विशेष सहयोग करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओ को पुष्पहार पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इसके बाद जन सेवा मित्रो ने दिव्यांगजनो एवं वृद्धजनो का भी सम्मान किया।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

error: Content is protected !!