पेंशनर्स एसोसिएशन ने भी दिया समर्थन
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर शुरू हुई अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल आज 16वें दिन भी जारी रही। इस मौके पर पेंशनर्स एसोसिएशन ने भी आगे आकर पटवारी संघ की मांगों का समर्थन किया है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि हमारी मांगों को सभी ओर से समर्थन प्राप्त हो रहा है। मगर 25 वर्षों से चली आ रही हमारी न्यायोचित मांगों की सुनवाई नहीं हो रही है। श्री जैन ने बताया कि वर्ष 2007 में हुए सनावद के प्रांतीय सम्मेलन में आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2800 रुपए ग्रेड पे की न्यायोचित मांगे न्यायोचित मानकर शीघ्र मंजूरी करने का आश्वासन दिया था। आज हमारी हड़ताल के 16 वें दिन उनके वादे के भी 16 साल पूरे हो गए। डेढ दशक बाद भी उनका वादा पूरा न होने पर पटवारियों को मजबूर होकर आंदोलन की राह चलना पड़ा है। जिला मुख्यालय पर आयोजित हड़ताल और धरने में संघ के जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया, अशोक मालवीय, फूलसिंह उईके, विकास जोशी, विजय कौशल, रमेश नाग, सुभाष मर्सकोले, गोकुल घाटे, राजेश वर्मा, मूरत चौहान, दीपक बंडोड, शशि शेखर, उमा बिलारे, प्रियंका सोलंकी, किरण मिश्रा, नीतू राजपूत, अलकनंदा ठाकुर, हेमलता बाईयां सहित जिले के बड़ी संख्या में पटवारी उपस्थित रहे।
पेंशनर एसोसिएशन ने किया समर्थन
पटवारी संघ की हड़ताल के 16वें दिन हरदा जिला पेंशनर्स एसोसिएशन ने धरना स्थल पर पहुंच कर पटवारी संघ को अपना समर्थन प्रदान किया। पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने कहा कि सरकार कर्मचारी वर्ग के साथ सामानता का व्यवहार नहीं कर रही है जो निंदनीय है। पेंशनर एसोसिएशन भी काफी समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रही है किंतु सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। पटवारियों की मांग जायज ओर न्यायोचित है, हम इसका समर्थन करते है। धरना स्थल पर पेंशनर एसोसिएशन के एनएल फुलरे, एलएन बगरे, विनय पांडे, एमएल टाले, वीसी मालवीय, एचके लोहाना, डीडी कावडदे, आरव्ही बिश्नोई, बीएल उन्हाले, केआर भारद्वाज उपस्थित हुए।
Views Today: 2
Total Views: 90

