भगवान केदारेश्वर का विशाल चल समारोह रिसातकालीन चल समारोह में शामिल होगी नयनाभिराम झांकियां 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
देवास- संस्था केदारेश्वर द्वारा 150 वर्ष प्राचीन रियासतकालीन परम्परा का अनवरत पालन करते हुए इस वर्ष भी भाद्रपद माह के दूसरे सोमवार को हैबतराव मार्ग स्थित भगवान केदारेश्वर मंदिर से भगवान केदारेश्वर का विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह में भगवान केदारेश्वर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। संस्था केदारेश्वर के संयोजक शिवा चौधरी ने बताया कि संस्था द्वारा विगत 45 वर्षाे से रियासतकालीन चल समारोह को भव्य रूप से निकाला जाता है।
इस वर्ष भी देश में खुशहाली और समृद्धि की कामना के साथ भगवान केदारेश्वर की सवारी निकाली जाएगी। इस समारोह का मुख्य आकर्षण भगवान राधाकृष्ण की झूला झूलती झांकी, बर्फ से निर्मित झांकी तथा रामसेतु व भगवान भोलेनाथ की सुसज्जित झांकियां रहेगी। इसके साथ ही करतब दिखाती भूतों की टोली तथा महिला सशक्तिकरण का प्रतीक महिला अखाड़ा भी पहली बार चल समारोह में शामिल होगा। चल समारोह शाम 7 बजे केदारेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगा। चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गाे से होकर पुन: केदारेश्वर मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगा।चल
288 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!