Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

80 से अधिक आयु पूर्ण करने वाले पेंशनरो का हुआ सम्मान

2 min read
Text Size:
देवास- सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ की प्रादेशिक बैठक स्टेशन रोड स्थित नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सम्पन्न हुई। महासंघ जिलाध्यक्ष एस.एम. लाम्बोरे ने बताया कि बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि महासंघ प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, राज्य कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा, भारतीय मजदूर संघ पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य मप्र नगरीय असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल एल.एन. मारू सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया। अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष लाम्बोरे, सत्यनारायण शर्मा, छगनलाल पिपलोदिया सहित जिला कार्यकारिणी ने किया। प्रादेशिक बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने भाषण में शासकीय कर्मचारियों की भांति महंगाई राहत स्वीकृत किए जाने।
माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार छठवें वेतनमान का 32 माह का एवं सातवें वेतनमान का 27 माह का एरियर प्रदान किए जाने। पेंशनर्स को आयुष्मान योजना में शामिल किए जाने अथवा 1000 रूपए प्रतिमाह चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ दिए जाने। शासकीय कर्मचारियों के समान पेंशनर्स की भी मृत्यु होने पर 50 हजार रूपए एक्सग्रेसिया प्रदान करने। पेंशनर्स को 80 वर्ष की आयु पर मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन में संसोधन कर उक्त लाभ 70 वर्ष की आयु से दिए जाने। रेल यात्रा में 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान आदि मांगों पर बात रखी। साथ ही आगामी आंदोलन व बैठक पर विचार विमर्श किया। तत्पश्चात बैठक में 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले श्रीधर पाठक, एम.व्ही. भाले, श्रीनिवास व्यास, नरहरि ललीत ऐसे आठ वरिष्ठों सहित जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करने वाले दो पदाधिकारियों का सम्मान शाल, श्रीफल भेंटकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर किया। बैठक में प्रदेशभर के 60 से अधिक पेंशनरो न हिस्सा लिया। संचालन प्रदेश मंत्री पी.एन. तिवारी ने किया एवं आभार देवकरण शर्मा ने माना। इस अवसर पर प्रदेशभर के 60 से अधिक पेंशनरों ने बैठक में हिस्सा लिया।
135 Views
What do you think?

Leave a Reply