Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

जिला अस्पताल के चिकित्सक स्टॉफ ने ट्रिपल बच्चों की कराई डिलेवरी, मां और बच्चें सभी स्वस्थ

2 min read
Text Size:

देवास- जिला अस्पताल के चिकित्सक स्टॉफ ने ट्रिपल बच्चों की सीजर से डिलेवरी कराई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि 8 सितंबर को गणेशपुरी देवास निवासी श्रीमती शीतल पति आकाश उम्र 29 वर्ष इनकी दूसरी डिलेवरी के लिए जिला अस्पताल पहुंची।

जिला अस्पताल में स्टॉफ द्वारा जांच में पाया गया पेट में तीन बच्चे हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. साधना वर्मा द्वारा सीजर प्लान कर और टीम में एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. नीता पंडित, नर्सिंग अधिकारी श्रीमती सपना मीना के साथ सफलतापूर्वक (ट्रिपल) दो बालक और एक बालिका की सीजर से डिलेवरी कराई गई। मां और बच्चें सभी स्वस्थ है। पहले नवजात (लड़का) का वजन 1.83 किलोग्राम, दूसरे नवजात (लड़का) का वजन 1.92 किलोग्राम तथा तीसरे नवजात (लड़की ) वजन का 1.76 किलोग्राम है। सभी पूर्ण स्वस्थ है इनको दोनों नवजात को मां के साथ और एक नवजात ऑब्जरवेशन में एस.एन.सी.यू.में रखा गया है। एस.एन.सी.यू. चिकित्सक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भूषण, एसएनसीयू सिस्टर  अंजलि, विद्या द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जॉच की गई।

सिविल  सर्जन  डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल देवास में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं। जिला अस्पताल में वर्तमान में सभी सुविधाए उपलब्ध है आधुनिक ओटी, मॉड्यूलर ओटी में सफलतम तरीके से ट्रेंड  चिकित्सकीय स्टाफ द्वारा सफल प्रसव कराए जा रहे है। अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 35 गर्भवती महिलाओं का प्रसव होता है। जिसमें सामान्य एवं ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव किये जा रहे है।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply