देवास- अखिल भारतीय योजना अनुसार विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा चार दिवसीय शौर्य जागरण यात्रा का निकाली जाना है। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 14 से 28 जनवरी के बीच रामलला विराजमान होंगे। इसी उद्देश्य को लेकर यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में पूरे समय श्रीराम जी का रथ, झांकी, भगवा पताकाएं शामिल होगी, जो आकर्षण का केन्द्र रहेगी। यात्रा का शुभारंभ लकुमड़ी स्थित प्रसिद्ध शनि मंदिर से होगा। जो पीपलरावां, गंधर्वपुरी, चौबारा, देवली, टोंकखुर्द होते सोनकच्छ पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 10 सितम्बर को यात्रा प्रात: 9 बजे पुन: सोनकच्छ से प्रारंभ होगी जो देवगढ़, हाटपीपल्या, करनावद, नेवरी पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 11 सितम्बर को प्रात: 9 बजे यात्रा प्रारंभ होगी जो बरोठा, सिरोल्या, कैलोद, टिगरिया, क्षिप्रा होते हुए देवास पहुंचेगी।
देवास में शाम 4.30 बजे भव्य शौर्य यात्रा सयाजीद्वार से निकलेगी, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जवाहर चौक पहुंचेगी। रात्रि 8 बजे जवाहर चौक में धर्मसभा होगी। 12 सितम्बर को यात्रा प्रात: 9 बजे पुन: प्रारंभ होगी जो विजयगंज मण्डी पहुंचकर सम्पन्न होगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म के विरुद्ध हो रहे षडयंत्रों के बारे में बताना है। हजारों वर्षों से हिंदू व सनातन धर्म के विरुद्ध अनेक षड्यंत्र हुए है। किस प्रकार हमारे पूर्वज बलिदानियों ने संघर्ष किया और षड्यंत्रकारी शक्तियों पर विजय प्राप्त की, उस शौर्य की गाथा को हिंदू समाज व युवाओं को स्मरण कराने, मतांतरण आदि अनेक षड्यंत्र के विरुद्ध जागरुक करने के लिए शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी धीरज सेन ने दी।
Views Today: 2
Total Views: 222

