Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल

पत्रकारों ने माना मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार

1 min read
Text Size:

भोपाल- पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट कर पत्रकार वर्ग के कल्याण की घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रहास शुक्ला, प्रेम नारायण प्रेमी, वीरेन्द्र सिन्हा, सुरेश शर्मा, रामभुवन सिंह कुशवाह, अरुण पटेल, आनंद शुक्ला, दिनेश शर्मा, संदीप गहरवार, रवि तिवारी आदि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 7 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में पत्रकार समागम में संपूर्ण प्रदेश से आए पत्रकारों से भेंट एवं चर्चा भी की थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर पत्रकारों के लिए सम्मान निधि में वृद्धि, मार्डन स्टेट मीडिया सेंटर, पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए वरिष्ठ पत्रकार की समिति गठित करने, तकनीकी प्रशिक्षण देने, बीमा योजना का लाभ दिलवाने, आवास व्यवस्था के लिए जिलों में पत्रकारों की समिति के लिए भूमि के चयन संबंधी महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी।

159 Views
What do you think?

Leave a Reply