Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण किया। आज वरिष्ठ पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों चंद्रहास शुक्ला, रामभुवन सिंह कुशवाहा, हरि मोहन मोदी, वीरेन्द्र सिन्हा, पुरुषोत्तम सोडानी, प्रेम नारायण प्रेमी, दिनेश शर्मा आदि ने भी पौधे लगाए। पत्रकारों के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश के पत्रकारों के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ एसओएस बालग्राम, भोपाल में रहने वाली बालिका सुश्री अपर्णा साहू ने भी पौध-रोपण किया। सुश्री अपर्णा का चयन नीट 2023 में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिये हुआ है।

पौध-रोपण में आज अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और जन-प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधे लगाए। आज नीम, करंज, मौलश्री और गुलमोहर के पौधे लगाए गए।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply