जुलूस में आतिशबाजी से घायल हुए युवक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- जिले के सोनकच्छ में निकले एक धार्मिक जुलूस के दौरान आतिशबाजी कर रहे देवास निवासी एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेन्द्र पिता जीवन यादव उम्र 24 निवासी विश्राम बाग देवास जन्माष्टमी के अवसर पर जुलूस में शामिल होने के लिए गया था।

कड़ाविन की आतिशबाजी के दौरान वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक का पीएम जिला अस्पताल में किया गया। उसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

96 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!