नि:शुल्क नेत्र शिविर सम्पन्न, मोतियाबिंद ऑपरेशन भी होगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास-  नि: शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन शंकरा विजन आई सेंटर देवास एवम री एक्टिव फिजियोथेरिपी सेंटर के सहयोग से स्टेशन रोड स्थित री एक्टिव फिजियोथैरिपी सेंटर पर आयोजित किया गया। जिसमे काफी मात्रा में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने हिस्सा लेकर नि:शुल्क आंखों की जांच कराई। डॉक्टरों द्वारा मरीजों को आंखों की देखभाल कैसे करें के बारे में उचित सलाह दी गई।

जिन मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत थी, उन्हें नि: शुल्क ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। यह ऑपरेशन शंकरा विजन द्वारा कराया जाएगा। री एक्टिव की संचालक डॉ. उर्वशी नामदेव ने बताया कि इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जायेंगे। इस शिविर में धीरज देशमुख, डॉ. उर्वशी नामदेव, डॉ. गीतांजलि बड़, महिमा एवं मुनीश नामदेव का सराहनीय योगदान रहा।

106 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!