बारिश में घरों में घुसा पानी, नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन और विकास कार्यों की पोल खुली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

  देवास- संजय नगर में वगत कई महीनों से नाले और नालियों की सफाई नहीं हुई। जिसकी शिकायते वार्डवासियों द्वारा कई बार की गई। फिर भी अधिकारियों के सर पर जू तक नहीं रेंगी और नगर निगम बड़ी शान से स्वच्छ भारत मिशन की तारीफ करती रही। जिसकी पोल विगत रात्रि को हुई तेज बारिश ने खोल दी।

तेज बारिश और नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी रहवासियों के घरों तक पहुंच गया। जिससे वार्डवासियों को काफी परेशानी हुई। जिसकी शिकायत पूर्व पार्षद प्रतिनिधि एड. मुकेश शर्मा ने वार्ड दरोगा और नगर निगम के अधिकारियों को किए जाने पर कोई मौके पर नही पहुंचा। श्री शर्मा ने बताया की नगर निगम ने वार्ड की सुध नहीं ली तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

216 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!