Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

खाटू श्याम मन्दिर मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर फूल बंगले मे सजे श्याम बाबा

1 min read

देवास- अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मन्दिर मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार फूल बंगले मे किया गया। श्याम प्रभु को 56 भोग लगाकर पवित्र ज्योत प्रज्जवलित की गई। 51 किलो तोफीयो के साथ कान्हा का जन्मोत्सव मनाया। विधायक गायत्री राजे पंवार ने श्याम प्रभु का आशीर्वाद लेकर श्याम भक्तों को बाबा के जन्मोत्सव की बधाई दी। भजन गायक हिमांशु विजयवर्गीय व ललित कुमार बंसीवाल ने श्याम भजनो की प्रस्तुति दी।

ग्वालियर की भजन गायिक वैष्णवी शर्मा ने भी बाबा के दरबार मे अपनी हाजरी लगाई। रात 12 बजे कान्हा का जन्मोत्सव श्याम भक्तों ने धूमधाम से मनाया। बाबा श्याम व सालासर बाला जी की महाआरती की गयी। जन्मोत्सव मे श्याम शर्मा, प्रेम अग्रवाल, ओमप्रकाश बंसल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, राजीव खंडेलवाल, भारत चौधरी, संदीप चौबे, विक्रम शर्मा, अर्जुन चौधरी, कृष्णा विजयवर्गीय, सुनील गोयल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। अंत मे आभार मन्दिर समिति के सदस्यो ने माना।

199 Views

Leave a Reply