वाल्मीकि समाज की छड़ी यात्रा पहुंची पिपलेश्वर महादेव मंदिर, भक्तों ने की पूजा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- गोगादेव के जन्मोत्सव पर वाल्मीकि समाज की गांव व शहरों से परम्परागत रूप से निकाली जा रही छड़ी यात्रा तिलक नगर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुँची। वाल्मीकि समाज के अग्रज लोगों ने यात्रा में निकाली जा रही छड़ी की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। पिपलेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में बच्चे, महिला एवं पुरूषो छड़ी यात्रा में भाग लिया। साथ ही वाल्मीकि समाज के लोगो को सम्मानित किया।

छड़ी यात्रा के इतिहास के बारे में समरसता के पदाधिकारी अमरदीप, सुजीत कुमार सिंह एवं आर.पी. मिश्रा ने विस्तार से जानकारी दी। पिपलेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने वाल्मीकि समाज से आये अतिथियों को पुष्पमाला के साथ अंगवस्त्र से सम्मानित किया तथा कालोनी के श्रद्धालुओं का स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आभार माना। संचालन के.के. गौर ने किया। वाल्मिकी समाज से आग्रह किया कि छड़ी यात्रा के लिये आगामी वर्ष में भी तिलक नगर निवासियों को स्वागत का अवसर प्रदान करे।

181 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!