Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

2 min read
03
Text Size:

-१ किलो २०७ ग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अनोखा तीर, हरदा। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छीपाबड़ पुलिस ने वज्रप्रहार करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1207 ग्राम अवैध गांजा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान रात करीब 2 बजे चौकड़ी रोड पर पेट्रोल पंप के आगे काले रंग की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्र. एमपी-47-एमजी-6463 पर दो व्यक्ति खिरकिया से चौकड़ी की ओर जाते दिखे। पुलिस को देखकर दोनों तेज गति से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अंकित पिता अमरदास कुशवाह निवासी ग्राम पड़वा और पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अखिलेश पिता स्व. मोहन कुशवाह उम्र 45 साल निवासी ग्राम बंदी मुहाड़िया थाना सिराली बताया। पीछे बैठे व्यक्ति की गोद में रखी सफेद थैली की तलाशी लेने पर उसमें पन्नी में रखा अवैध गांजा मिला। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर गांजे की मात्रा 1207 ग्राम पाई गई, जिसकी कीमत करीब 24 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर गांजा सीलबंद किया और 80 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध थाना छीपाबड़ में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक हरदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में आदित्य करदाते, जगनकुमार युवने, रंजीत पातुरकर, सईद खान, शंभूदयाल चौरे, शैलेंद्र, उदयभान गुर्जर, सौरभ राजपूत, उदयसिंह और हेमूलाल जमरे शामिल रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply