झमाझम बारिश से जिला अस्पताल में घुसा पानी, मरीज होते रहे परेशान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- शहर व आसपास के क्षेत्रों में देर रात्रि से झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से कई निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। शिप्रा नदी सहित आसपास के नाले भी उफान पर रहे। तेज बारिश के चलते सुबह शहर के कई स्कूल संचालकों ने अपने-अपने स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी। हालांकि कई स्कूलों की बसें शहर में बच्चों को लेने भी पहुंची थी।
इधर, तेज बारिश के बाद जिला अस्पताल में ओपीडी सहित अन्य चिकित्सकों के कैबिन में बारिश का पानी घुस गया। जिसके कारण जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि यहां के कर्मचारी अस्पताल के अंदर से बारिश का पानी निकालते हुए नजर आए। उल्लेखनीय है कि शहर में आधा घंटा झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद रात में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। जानकारी लगते ही कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी अस्पताल पहुंचे। जहां चौधरी ने अस्पताल के कायाकल्प में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। अस्पताल की जलभराव स्थिति को देखने के लिए कोई जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौके पर नही पहुंचे।
बालगढ़ रोड़ पर घुटने तक भर गया पानी

     बालगढ़ से नागदा तक बनने वाले नए मार्ग पर सडक़ का निर्माण होने से लोगों को काफी परेशानी उत्पन्न हुई। यहां सडक़ निर्माण के कारण मार्ग पर घुटने-घुटने तक पानी भग गया। जिससे मार्ग पर आवागमन पुरी तरी से बंद हो गया। यहां से निकलने वाले वाहन चालक कई देर तक यहां फंसे रहे।

108 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!