सत्यनारायण मंदिर बना अन्तररिक्ष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

जन्माष्टमी पर माहेश्वरी समाज खण्डवा ने बनाई मनमोहन झांकी
खण्डवा- माहेश्वरी समाज खंडवा द्वारा संचालित सत्य लक्ष्मीनारायण मंदिर जन्माष्टमी पर प्रतिवर्ष अलग-अलग थीम पर सजावट की जाती है ।जिसे देखने हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी जनता आती है। जानकारी देते हुए माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष नारायण बाहेती व सचिव विजय राठी ने बताया कि गत दिनों  चंद्रयान 3 व विक्रम लेंडर ने भारत को विश्व मे गौरवान्वित किया है। इसलिए इस वर्ष गौरव की अनुभूति करते हुए पूरे मंदिर को अन्तररिक्ष का रूप देकर चंद्रयान 3 व विक्रम लेंडर की प्रति कृति बनाई गई।साथ ही 19 वर्षो बाद अधिक मास के रूप में 2 श्रावण में शिव आराधना का अवसर मिला। इसलिए द्वितीय झांकी में द्वादस ज्योतिर्लिंग बनाये गए । माहेश्वरी पंचायत ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण बाहेती , सचिव विजय राठी माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष दीपक धूत, सचिव संतोष राठी ,युवा संगठन अध्यक्ष प्रियांश काकानी , सचिव अनुज मुंदड़ा कोषाध्यक्ष केशव बाहेती, के नेतृत्व में माहेश्वरी समाज के सदस्यों व सुरेंद्रसिंह सोलंकी व धर्मेंद्र जौहरी ने अपने हाथों मिट्टी के ज्योतिर्लिंग बनाये ।

साथ ही युवा संगठन द्वारा मंदिर को अन्तररिक्ष बनाकर चंद्रयान 3 व विक्रम लेंडर की प्रतिकृति बनाई गई।  मंदिर की भव्य सजावट की गई। पंडित लक्ष्मीदत्त दाधीच व पंडित अमित दाधीच के मार्गदर्शन में ठाकुर जी को मखमली पोषाको एवं नाथद्वारा की श्रंगार सामग्री से सजाया गया। शाम से भगवान की अति विशेष प्रसादी पंजरी का वितरण किया गया जो देर रात तक जारी रहा । प्रातःकाल भगवान का पंचामृत अभिषेक किया गया।भगवान के श्रंगार दर्शन एवं श्रंगार आरती  की गई।भव्य कृष्ण जन्मोत्सव एवं कृष्ण जन्म की महा आरती की गई ।माहेश्वरी समाज के अर्पित बाहेती,विष्णु बाहेती, भगवान लड्ढा,मुकेश झंवर,जाग्रति झंवर,प्रतीक्षा झंवर,आयुषी मालपानी, विदुषी मालपानी,मनीष काबरा, मनीष हुरकट, पंकज मुंदड़ा,गोपाल बाहेती ,ने  सहयोग में सहयोग किया।सेकड़ो की संख्या में भक्तजनो ने दर्शन लाभ लिया।दर्शनार्थियों ने अन्तररिक्ष व द्वादश ज्योतिर्लिंग सजावट की सराहना की। कोरोना काल मे कोरोना से बचाव हेतु उपकरणों से की गई सजावट को राष्ट्रीय स्तर तक चर्चा रही। प्रियांश काकाणी व केशव बाहेती ने सभी का आभार माना

Views Today: 2

Total Views: 152

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!