जन आशीर्वाद यात्रा में भाग लेने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का खंडवा में हुआ स्वागत
खंडवा- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व महापौर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पन्धाना में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा मैं प्रमुख वक्ता के रूप में भाग लेने के पूर्व दादाजी धाम खंडवा पहुंचे| समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश के साथ इंदौर संभाग की यात्रा का शुभारंभ 6 सितंबर को केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा किया गया अब यह यात्रा खंडवा के के बाद हरसूद होते हुए बुरहानपुर जिला पहुंची बुरहानपुर के पश्चात दिया यात्रा खंडवा जिले के पंधाना विधानसभा क्षेत्र में पहुंची पंधाना की इस जन आशीर्वाद यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए, दादाजी धाम खंडवा पहुंचने पर विजयवर्गीय ने बड़े दादाजी छोटे दादा जी को चादर एवं निवृत्ति पेश कर आरती की एवं प्रदेश की सुख समृद्धि खुशहाली एवं प्रदेश में फिर विकास करने वाली भाजपा की सरकार बने इस हेतु धूनीमाई की पूजा अर्चना करते हुए आहुति पेश की, विजयवर्गीय ने कहा कि देश के
अधिकांश मंदिरों को आधुनिक दृष्टि से नया रूप दिया गया है दादा जी महाराज की भी महिमा अपरंपार है दादाजी धाम पर भी एक भव्य मंदिर का निर्माण हो ताकि खंडवा के विकास को गति मिले दादाजी मंदिर निर्माण से जुड़े सभी एक होकर मंदिर निर्माण को बबीता प्रदान करें मेरी भावना है कि दादाजी धाम पर भी एक भाव मंदिर का निर्माण हो जहां देश भर के श्रद्धालु आकर दादा जी को नमन कर सके इस अवसर पर कैलाश जी का स्वागत खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ,जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तन्वे ,जिला महामंत्री राजेश तिवारी, राजेश डोंगरे, सुरेंद्र अग्रवाल सुनील जैन ,मंगल यादव, अमरयादव,आशीष चटकले, धर्मेंद्र बजाज, चंद्रेश पचौरी, मदन भाऊ ठाकरे ,भूपेंद्र सिंह चौहान ,गणेश गुरबानी, मोहन गंगराड़े, लोकेंद्र सिंह गोड, सोनू इंगे, अनिल भगत, दिनकर देशमुख ,संदेश गुप्ता द्वारा किया गया
Views Today: 2
Total Views: 364

