देवास- अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन एवं पोरवाल समाज द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. रजनीश पोरवाल का पुष्पमाला एवं माँ चामुंडा जी की तस्वीर भेंटकर सम्मान किया गया। इस आयोजन मे पोरवाल युवा संगठन जिला संरक्षक अजय जी गुप्ता, अ. भा. पोरवाल युवा संगठन के संस्थापक राजेंद्र संघवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, विजय घाटिया, जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता, नरेश पोरवाल, मोहित गुप्ता, दिनेश धनोतिया, मुकेश गुप्ता, कान्हा फरक्या उपस्थित थे। साथ ही समारोह में श्रीमती माधुरी पोरवाल का सम्मान महिला मंडल की श्रीमती संतोष घाटिया एवं संगीता गुप्ता द्वारा किया गया।
अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन ने शिक्षको का किया सम्मान

Text Size:
211 Views
What do you think?






