श्री गणेश गौशाला में मनाया रक्षाबंधन पर्व

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा– श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीगणेश गौशाला समिति एवं नगर के गौभक्तजन द्वारा गौशाला में जन्माष्टमी का पर्व गौ पूजन एवं गौ रक्षाबंधन करके मनाया । यह जानकारी देते हुए समिति के भूपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि समिति सदस्यों एवं उपस्थित नगरजन ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गोपेश्वर महादेव का पूजन करके गौशाला में समस्त गोवंश को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें गोग्रास के रूप में जलेबी एवं मिठाई का प्रसाद खिलाया गया ।

 इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राकेश बंसल, सचिव रामचंद्र मौर्य, बंटी चौकसे, आशुतोष बंसल, पंकज अग्रवाल, राकेश मालवीया, महेंद्र तंवर, प्रदीप शर्मा अखिलेश परदेसी, कमल परदेसी, रूपचंद पटेल सहित समस्त गौशाला के कर्मचारी एवं गौ भक्तजन उपस्थित थे ।

72 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!