मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमीनार का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बैतूल- राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। युवाओं में मानसिक तनाव के समाधान करियर प्लैनिंग में सहायता करने तथा परीक्षा के स्ट्रेस के साथ जैसे स्थापित किया जाने के उद्देश्य से सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय से मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.संजय खातरकर, डॉ.स्वप्निल जैन क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट ममता सोने, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती दुल्लो बेले द्वारा जानकारी दी गई। सेमिनार में मानसिक रोगों के लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। मानसिक रोग जैसे तनाव, उदासी, घबराहट, चिंता, परीक्षा का तनाव, क्रोध, चिड़चिड़ापन आदि मानसिक रोग के लक्षण है।

ऐसी स्थिति में रोगी शराब, गुटका, बीड़ी, सिगरेट आदि का सहारा लेते हैं। इससे स्थिति दिनों दिन बिगड़ती चली जाती है। ऐसे मानसिक रोगी जिला चिकित्सालय के मनकक्ष में आकर इलाज कर सकते हैं। ऐसे रोगी का इलाज संभव है एवं टेली मानस कार्यक्रम पर 24 घंटे 7 दिन पर कॉल कर मानसिक एवं भावनात्मक समस्या का समाधान ले सकते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य के विषय में विद्यार्थियों से चर्चा की एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार सृष्टि यादव, द्वितीय आदित्य सोलंक को दिया गया। सेमिनार में पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य अरुण भदोरिया, रितेश पांडे, पीएल साहू, बलिराम सूर्यवंशी एवं स्टाफ मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 142

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!