Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

नागदा और बालगढ़ में बाग रसोई कर इंद्रदेव से की बारिश की कामना

1 min read

देवास- शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित नागदा व बालगढ़ में बाग रसोई का आयोजन कर इंद्रदेवता को मनाया। वर्षा ऋतु के चलते वर्षा नहीं होने पर गांव के पटेल गोपाल पटेल द्वारा गांव के सभी मंदिरों की पूजा-अर्चना कर अच्छी बारिश की मनोकामना की। वहीं गाँव के रहवासीयों ने खेतो में तो किसी ने नाना देवी प्रांगण में बाग रसोई बनाई।

मुकेश मोदी ने बताया कि इंद्रदेवता को प्रसन्न करने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लेकर बाग रसोई हुई। ग्रामीणों दाल-बाटी बनाकर खाई व इंद्र देवता से अच्छी बारिश की कामना की। महिलाओं ने ढोलक के साथ भजन कीर्तन कर विशेष पूजा-अर्चना कर अच्छी एवं सुुखद वर्षा की कामना की।

208 Views

Leave a Reply