Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल

वायुसेना 30 सितम्बर को भोपाल में करेगी फ्लाई पास्ट

1 min read
Text Size:

भोपाल- भोजताल पर वायुसेना के 91वें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर भारतीय वायुसेना द्वारा 30 सितम्बर को मल्टी एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट का आयोजन किया जायेगा। समारोह राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में होगा। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भी शामिल होंगे। साथ ही वायु सेना प्रमुख वी.एस. चौधरी, चीफ ऑफ द एयर स्टाफ एयर मार्शल विभाष पांडे एवं वायुसेना के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहेंगे।

फ्लाई पास्ट में लड़ाकू विमान (सुखोई -30, मिराज-2000, जगुआर, एलसीए तेजस, हॉक), हेलीकॉप्टर (चिनूक, एमआई-17 वी 5, चेतक) और परिवहन विमान (सी130, आईएल-78 और एएन-32) शामिल होंगे। समारोह में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीम द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन किये जाएंगे। फ्लाई पास्ट की फुलड्रेस रिहर्सल 28 सितंबर गुरूवार को होगी। फ्लाई पास्ट का अभ्यास 26 और 27 सितम्बर को होगा।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply