Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

मप्र सरकार ने एलएन मारू को मप्र नगरीय असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल का सदस्य नियुक्त किया

2 min read
Text Size:

देवास- मप्र सरकार द्वारा लक्ष्मीनारायण मारू को मप्र शहरी असंगठित  कर्मकार कल्याण मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया। भारतीय बैंक नोट प्रेस मजदूर संघ, देवास के संगठन मंत्री भूपेन्द्र कुमार अस्तुरे ने बताया कि भोपाल प्रवास के दौरान मप्र शहरी असंगठित  कर्मकार कल्याण मंडल के कार्यालय वल्लभ भवन भोपाल में शहरी/ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुल्तानसिंह जी शेखावत द्वारा मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मप्र नगरीय असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्यों का नोटिफिकेशन जारी होने पर लक्ष्मीनारायण मारु को मप्र शहरी असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल का सदस्य मनोनीत कर नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा विशेष रुप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मारू का गुलदस्ता भेंट कर  स्वागत किया।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह गुर्जर, भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई मप्र कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री एवं मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य लोकेश विजयवर्गीय, मप्र कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ देवास के जिला महामंत्री माखनसिंह धाकड़, बीएनपी मजदूर संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक जीवनलाल जाट, कार्यवाहक अध्यक्ष शुभम चेक्रवर्ती, संगठन मंत्री भूपेन्द्र कुमार अस्तूरे, भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं एसपीएमसीआईएल के पूर्व पीएफ ट्रस्टी विष्णु पटेल, युवराज पटेल, नरेन्द्र मोदी विचार मंच मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश राठौर, फिरोज खान, भारतीय जनता पार्टी रतलाम के वरिष्ठ नेता मधु पटेल एवं भारतीय मजदूर संघ के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। लक्ष्मीनारायण मारू को मप्र शहरी असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल   के सदस्य नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, श्रममंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, शहरी/ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत एवं भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

232 Views
What do you think?

Leave a Reply