Skip to content
Monday, 23 November 2026
देवास

क्षत्रिय कुशवाह समाज ने लवकुश जन्मोत्सव मनाते हुए प्रतिभाओं का किया सम्मान

2 min read

देवास- क्षत्रिय कुशवाह समाज जन कल्याण समिति ने भगवान लवकुश का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। समिति के ठा. प्रहलाद सिंह कुशवाह ने बताया कि सर्वप्रथम स्टेशन रोड स्थित गीता भवन पर समाजजनों ने भगवान लवकुश का पूजन कर हवन किया। तत्पश्चात वाहन रैली प्रारंभ हुई जो कि गीता भवन से प्रारंभ होकर एबी रोड, सयाजी द्वार, तहसील चौराहा, सुभाष चौक, जनता बैंक, तुकोगंज रोड, नयापुरा, भोपाल चौराहा, बस स्टेण्ड होते हुए पुन: प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में भगवान लवकुश की झांकी, बैंड, डीजे, घोड़े, बग्गी आदि आकर्षण का केन्द्र रहे। समाज के युवा हाथों में भगवा ध्वज थामे जय श्री राम के उद्घोष के साथ चल रहे थे। रैली पश्चात समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्रा जो कि 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाए थे उनका दुपट्टा ओढ़ाकर, शील्ड व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उज्जैन से पधारे कुश प्रभा पत्रिका के प्रधान सम्पादक ठा. बाबूसिंह कुशवाह थे।

अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह कुशवाह ने की। अतिथियों ने भगवान लवकुश का पूजन व अभिषेक कुशवाह ने गणेश वंदना कर विधिवत रूप से सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। समिति के जिलाध्यक्ष एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत दुपट्टा, पुष्पमाला एवं भगवान लवकुश का चित्र भेंटकर किया गया। कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्ष डॉ. देपालसिंह कुशवाह, बी.एल. कुशवाह, संयुक्त सचिव ठा. चंदरसिंह कुशवाह, कार्यालय मंत्री ठा. मानसिंह कुशवाह, ठा. प्रहलादसिंह कुशवाह, संगठन मंत्री तथा कोषाध्यक्ष ठा. फूलनसिंह कुशवाह, ठा. रामप्रसादसिंह कुशवाह, ठा. नरेन्द्रसिंह कुशवाह, छतरसिंह कुशवाह, कुं. विजेन्द्रसिंह कुशवाह, कुं. मुकेश सिंह कुशवाह, कु. प्रवीणसिंह कुशवाह, ठा. अमरसिंह कुशवाह, ठा. कैलाश चौधरी, कु. जितेन्द्रसिंह कुशवाह, शिक्षक ठा. जगदीशसिंह, कु. कपिलसिंह कुशवाह, कन्हैयालाल सिंह कुशवाह, मीडिया प्रभारी डॉ. मयंक कुशवाह, महिला अध्यक्ष रेखा कुशवाह, सीमा कुशवाह, उषा कुुशवाह, जशोदा कुशवाह, गुलाब कुशवाह, किरण कुशवाह, सुनीता कुशवाह आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन रामनिवास कुशवाह ने किया तथा आभार चंदरसिंह कुशवाह ने माना।

176 Views
176 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply