Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

प्रान्तीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न, मंदसौर विभाग विजेता एवं सेंधवा रहा उपविजेता

1 min read
Text Size:
देवास- बाबा साहेब नातू प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र भौंसले कालोनी देवास में एक दिवसीय प्रांत स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। उक्त प्रतियोगिता में मंदसौर, इंदौर, रतलाम, जावरा, शुजालपुर के लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।  उद्घाटन सत्र में मालवा प्रांत के खेल संयोजक सत्यनारायण लववंशी, इंदौर विभाग के महेंद्रपाल सिंह सिसोदिया ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
संचालन प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंधक माधवराव दुबे ने किया। इस बाल वर्ग, किशोर, तरुण वर्ग भैया में मंदसौर विभाग प्रथम रहा। सेंधवा विभाग द्वितीय रहा एवं बहनों में बाल, किशोर, तरुण वर्ग में प्रथम स्थान सेंधवा विभाग, द्वितीय मंदसौर विभाग रहा। आयोजन में शतरंज एसोसिएशन सचिव पवन यादव, नितिराज जी, राजा जी सहित आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी कोच आतिश माली ने दी।
150 Views
What do you think?

Leave a Reply