मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोपे बरगद, नीम और मौलश्री के पौधे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, नीम और मौलश्री के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बालिका पीहू राठौर के जन्म-दिवस पर मुख्यमंत्री सुरक्षा में कार्यरत त्रिलोक राठौर ने पत्नी श्रीमती कोमल राठौर के साथ पौधे रोपे। संत हिरदाराम नगर के मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब के सुनील ददलानी ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया।

पौध-रोपण में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स भिंड के सर्वश्री संजीव जैन, अमित जैन, उपेन्द्र शर्मा, संजय जैन व शशिकांत जैन शामिल हुए। रायसेन के सुरेन्द्र तिवारी एवं राजीव तिवारी ने भी पौध-रोपण किया। केवलारी जिला सिवनी के जन-प्रतिनिधि डॉ. नवल किशोर श्रीवास्तव भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

184 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!