Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर नमन किया

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न, प्रख्यात शिक्षाविद, दार्शनिक, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास के सभागार में डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ. राधाकृष्णन का जन्म-दिन भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अपने गुरु का स्मरण करते हुए, शिक्षकों को दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए ट्वीट किया कि- “अपने ज्ञान के प्रकाश से शिष्य की अज्ञानता के तिमिर को हर कर सार्थक उद्देश्य प्रदान करने वाले सभी गुरुजन के चरणों में “शिक्षक दिवस” के पुनीत अवसर पर नमन करता हूँ। गुरु से बड़ा दूसरा कोई भगवान नहीं होता है। यह सत्य है कि ईश्वर की भाँति कच्ची माटी को गढ़ कर गुरु उसमें प्राण फूँक देते हैं। मुझे भी मेरे गुरु आदरणीय रतन चंद्र जैन जी ने गढ़ा और जीवन को सार्थक दिशा दी। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उनके आशीर्वाद से हूँ। हम सभी पर अपने गुरुजन का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही शुभेच्छा है।”

97 Views
What do you think?

Leave a Reply