Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

तीन सीडीओपी और सीएमओ हाटपीपल्या को कार्य में लापरवाही पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश

2 min read
Text Size:
देवास- समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, संयुक्त कलेक्टर प्रियंका मिमरोट, एसडीएम देवास बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द कन्हैयालाल तिलवारी, डिप्टी कलेक्टर संजीव सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिया चंद्रावत सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।
     बैठक कलेक्टर ने सीडीओपी श्रीमती समीक्षा जैन, मोहनलाल अहिरवाल, प्रियंका जायसवाल, सीएमओ हाटपीपल्या को कार्य में लापरवाही पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने मत्स्य विभाग को निर्देश दिये कि जिले में मांग के अनुसार मत्स्य बीज तत्काल उपलब्?ध करायें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में बोरी बंधान का कार्य करें। कोटपा अधिनियम के तहत जिले में सार्वजनिक स्थानों पर लगातार कार्यवाही करें। ‘’मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल’’ अभियान में जिले में शेष बचे स्कूलों में टीवी शीघ्र लगाये।
     कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि एसडीएम जिले में वन ग्राम से राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की कार्यवाही करें। अपने क्षेत्र में छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें। निमार्ण कायों की गुणवत्ता की भी मानिटरिंग करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने नगर निगम को निर्देश दिये कि माताजी टेकरी पर मंदिर के पास पत्थर गिरने से रोकने के लए जाली लगाये।
     कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विभागों से चाही गई निर्वाचन संबंधी जानकारी समय सीमा में निर्वाचन कार्यालय को भेंजे। सभी विभाग मैन पावर डाटा निर्वाचन कार्यालय को भेंजे। कलेक्टर ने कहा कि जिले में फोटो नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 11 सितम्बर तक किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने एवं संशोधन की गति में तेजी लाएं। इसके लिए विशेष कैंप लगाए तथा बीएलओ घर-घर जाकर भी संपर्क कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।
303 Views
What do you think?

Leave a Reply