गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक महिला की उसके पति ने कुल्हाड़ी से वार कर नृशंस हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के डोढरामोहार की है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के डोढरामोहार में आरोपी गरीबा परते पिता लक्ष्मण 60 वर्ष ने अपनी पत्नी संतो बाई की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी के घर पूजा के स्थान पर कोई व्यक्ति गुथा हुआ आटा रखकर चला गया था। गरिबा ने जब पूजा स्थान पर यह आटा देखा तो पत्नी से इस बारे में पूछताछ की। पत्नी संतो ने इस पर अनभिज्ञता जताते हुए इस बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही। इससे गरीबा नाराज हो गया। पति-पत्नी के बीच इस मामले में विवाद होने के बाद झगड़ा शांत भी हो गया था। लेकिन, गरीबा का गुस्सा उतरा नहीं था। दूसरी ओर विवाद के बाद संतो घर में जाकर सो गई थी। इसी दौरान गरीबा ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे जान से मार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद शाहपुर पुलिस ने गरीबा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के चलते पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!