जमानतदार न मिलने पर आरोपी ने खाया जहर, मौत

 

अनोखा तीर, हरदा। मारपीट के मामले में एक आरोपी को कोर्ट में जमानतदार न मिलने पर जहर खाने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद के मामले में मारपीट को लेकर ग्राम पहटकलां निवासी फरियादी ओमप्रकाश शाकल्य की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपी विनोद अंकिल पिता शोभाराम अंकिल जाति बलाई के विरूद्ध छीपाबड थाने में अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 552/2022 दर्ज कर भादंवि की धारा 294, 323, 324, 506 अंतर्गत चालान कोर्ट में पेश किया गया था। मगर जेएमएफसी कोर्ट में आरोपी अपना जमानतदार पेश नहीं कर पाया। इसके बाद उसने न्यायालय परिसर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी तबियत बिगड़ने पर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया ले जाया गया। आरोपी को रिफर किए जाने बाद जिला चिकित्सालय हरदा पहुंचने के पहले मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर हरदा कोतवाली द्वारा जांच की जा रही है।

140 Views

Leave a Reply